रिकांगपिओ, 5 जून : कुछ करने की ज़ज़्बा हो तो कोई काम मुश्किल नही होता है। ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है। किन्नौर के बटसेरी गांव के 27 वर्षीय अमित नेगी ने एवरेस्ट फतह कर इतिहास रचा है। बचपन से ही पहाड़ पर चढ़ने के शौक रखने वाले 2021 में एवरेस्ट की चढ़ाई पार करने वाले पहले हिमाचल से अमित कुमार नेगी आईएमएफ एवरेस्ट मैसिफ ऐक्सपीडिशन 2021 के लिए चयनित पहले नागरिक हैं।
जिले की बटसेरी गांव के अमित नेगी ने साहस का परिचय देते हुए विश्व की सबसे ऊंची चोटी को चढ़कर देश, प्रदेश और ज़िले का नाम रोशन किया है। एवरेस्ट पर चढ़ाई करने वालों में 10 सदस्यीय दल में तीन भारतीय शामिल थे, बाकी नेपाल के थे। अमित ने एवरेस्ट पर चढ़कर वर्ष 2021 के पहले सिविलियन एवरेस्टर का खिताब पाया है। अमित नेगी के पिता इंद्र भगत नेगी और माता सुमति देवी नेगी ने अमित की उपलब्धि से बेहद खुश है।
यूथ आइकन अमित नेगी ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से दिल को छू लेने वाली तस्वीरें क्लिक की हैं। चोटी पर परिवार की तस्वीरें साथ ले गए थे। चोटी फतह करने के बाद उन्होंने परिवार की प्रतीकात्मक तस्वीरों के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के साथ हिमाचल यूथ सर्विसिज को भी दिया है।