• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / नयना देवी के पुजारी का बेटा अमोल बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

नयना देवी के पुजारी का बेटा अमोल बना भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

June 5, 2021 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 5 जून : नयना देवी के पुजारी उमेश गौतम का बेटा अमोल गौतम भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए है। उन्होंने नेशनल डिफेन्स अकेडमी खडकवासला, पुणे महाराष्ट्र से 3 साल का प्रशिक्षण लेकर 29 मई को पासिंग आउट परेड के उपरान्त पद संभाला है। नयना देवी के पुजारी उमेश गौतम को बेटे की इस प्राप्ति पर बधाइयां मिल रही है। अमोल के पिता नयना देवी के पुजारी वर्ग से हैं तथा पेशेवर वकील हैं तथा वो रूपनगर में वकालत करते है। जबकि माता मीना गौतम गृहणी है।

अमोल की छोटी बहन 12वीं क्लास में पढ़ रही है उमेश गौतम ने बताया कि अमोल शुरू से ही पढने में अव्वल रहा है। उसने 10वी कक्षा माउंट कार्मल स्कूल जिन्द बड़ी और 12वीं कक्षा मोहाली से की। इसके बाद नेशनल डिफेन्स अकेडमी खडकवासला पुणे महाराष्ट्र से 3 साल का प्रशिक्षण लिया। उन्होंने बताया कि वो बचपन से ही भारतीय फौज में जाना चाहता था।

  उमेश गौतम ने बताया कि कोरोना के कारण 2 वर्ष से बेटे से बात नहीं हो पाई तथा उसकी पासिंग आउट परेड में भी कोरोना के कारण नहीं जा सके। उन्होंने बताया कि बेटे की इस सफलता पर इन्हें गर्व है। अनमोल ने भारतीय फौज में लेफ्टिनेंट बन कर नयना देवी के पुजारी वर्ग का तथा हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि माता श्री नयना देवी का आशीर्वाद उन्हें मिला है तथा उनका सपना है कि अमोल और ज्यादा तरक्की करे तथा देश का हिमाचल का तथा नयना देवी का नाम रोशन करे। 

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, युवा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022