• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / पांवटा साहिब : पुलिस को मिला जंगल में दबा 40 किलो 994 ग्राम गांजा, आरोपी की निशानदेही…

पांवटा साहिब : पुलिस को मिला जंगल में दबा 40 किलो 994 ग्राम गांजा, आरोपी की निशानदेही…

June 4, 2021 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 4 जून : उपमंडल की पुरुवाला पुलिस को हरिपुर टोहाना के जंगल में दबाई गई 40 किलो 994 ग्राम गांजे की खेप मिली है। पुलिस को ये सफलता एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार शरीफ अली निवासी हरिपुर टोहाना की निशानदेही पर हासिल हुई है। हरिपुर टोहाना से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में बड़े पैकेटस में गांजा छिपाकर रखा गया था।

जंगल में मिली गांजे की खेप

बता दें कि पुलिस ने 31 मई की रात आरोपी शरीफ अली को एनडीपीएस एक्ट के तहत ही गिरफ्तार किया था। दो दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस ने उससे जंगल में छिपाई गई खेप का राज उगलवाया था। पुरुवाला थाना के एसएचओ विजय रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई है। बता दें कि पांवटा साहिब पुलिस ने नशे की रीढ़ को तोड़ने के लिए बड़ा अभियान चला रखा है।

चंद रोज पहले ही पुरुवाला पुलिस ने हिमाचल में गांजे की सबसे बड़ी खेप को बरामद किया था। त्रिपुरा से लाया जा रहा 303 किलो गांजा बरामद हुआ था।

उधर, एसपी खुशहाल चंद शर्मा ने जंगल से 40 किलो 994 ग्राम गांजा बरामद होने की पुष्टि की है। वहीं, पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि हरेक पहलू से जांच जारी है, ताकि सप्लाई की जड़ तक पहुंचा जा सके।

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: himachal news, Sirmour news



Copyright © 2022