• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल : कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल

हिमाचल : कार-पिकअप की आमने-सामने टक्कर, 3 घायल

June 4, 2021 by MBM News Network

ऊना,4 जून : पुलिस थाना हरोली के तहत बढ़ेडा में कार व पिकअप की आमने सामने हुई टक्कर में 3 लोग घायल हो गए है, जिन्हें डीएमसी लुधियाना के लिए रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को बढ़ेडा कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय के नजदीक 2 वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। 

बताया जा रहा है कि कार में सवार लुधियाना निवासी 4 लोग ऊना की ओर से हरोली की तरफ जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही पिकअप जीप से उनकी कार की अचानक टक्कर हो गई। जिसके चलते कार में सवार चालक सहित 4 लोगों में से 3 लोग घायल हो गए। जिनकी पहचान विजय कुमार, मक्खन चंद व दुशल चौधरी निवासी लुधियाणा के रूप में हुई है। 

जबकि हादसे में कार चालक कुशल बच गया। दुर्घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने राहगीर के वाहन की मदद से घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल भेजा। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें लुधियाना के लिए रैफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू की। इसकी पुष्टि करते हुए हरोली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने की है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022