• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / हिमाचल में कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

हिमाचल में कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

June 4, 2021 by MBM News Network

ऊना, 4 जून : पुलिस थाना हरोली के तहत टाहलीवाल स्थित रियात सर्विस स्टेशन के समीप कैंटर की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार पुत्र कैलाश नाथ निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। वहीं कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मौके पर कैंटर व दुर्घटनाग्रस्त साइकिल  

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर राजेश कुमार निवासी संतोषगढ़ अपनी साइकिल पर टाहलीवाल से संतोषगढ़ की तरफ जा रहा था। रियात सर्विस स्टेशन टाहलीवाल के समीप कैंटर ने राजेश कुमार की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में राजेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

डीएसपी अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022