• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाला बाप गिरफ्तार, निजी स्कूल की सूझबूझ से खुली पोल 

सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाला बाप गिरफ्तार, निजी स्कूल की सूझबूझ से खुली पोल 

June 4, 2021 by MBM News Network

 शिमला, 04 जून : हिमाचल की राजधानी में नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले कलयुगी बाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले दो दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे शिमला में ही गिरफ्तार किया।

आरोप है कि इस व्यक्ति ने अपनी ही सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता राजधानी के एक निजी स्कूल की छात्रा है। दरअसल स्कूल प्रबन्धन को शक हुआ था कि छात्रा के साथ उसके घर में ही गलत हो रहा है। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज किया था।

प्रबंधन ने स्कूल के बाल संरक्षण अधिकारी से मामले की जांच करवाई। जांच में पाया गया कि छात्रा के साथ गलत हो रहा है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने सदर थाने में मामले की शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने पोक्सो व दुष्कर्म की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की।  

  एसपी मोहित चावला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिमांड पर लेने के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर पुलिस इस बात का पता लगाने में भी जुटी है कि आरोपी द्वारा इस करतूत को कब से अंजाम दिया जा रहा था। 

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: crime in himachal, Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022