• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / धार्मिक / Solan : 25 से 27 तक शूलिनी मेला, अगले दिन सरकारी छुट्टी 

Solan : 25 से 27 तक शूलिनी मेला, अगले दिन सरकारी छुट्टी 

June 4, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 4 जून : अगर कोविड नियंत्रित रहा तो इस साल शूलिनी मेला 25, 26 व 27 जून को होगा, जबकि अगले दिन सरकारी छुट्टी होगी। 15 सितंबर को गुग्गा माड़ी मेले की छुट्टी होगी। कोरोना काल में मेले का स्वरूप क्या होगा ये अभी कहना मुश्किल होगा। हो सकता है पिछली बार की तरह ही सूक्ष्म रूप में माता अपनी बहन से मिलने जाए। मंदिर के पुजारी व माता के कल्याने ही इस बार इस रस्म की अदायगी कर सकते है। लेकिन इसको लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

मां शूलिनी मेला लगभग 200 साल से मनाया जा रहा है। मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित राम स्वरूप शर्मा ने बताया कि यह मेला लगभग 200 साल से मनाया जा रहा है। इस मेले का इतिहास बघाट रियासत से जुड़ा हैं। सोलन का नाम मां शूलिनी के नाम पर ही पड़ा है। यह मेला हर साल जून माह में मनाया जाता है। इस दौरान मां शूलिनी शहर के भ्रमण पर निकलती हैं व वापसी में अपनी बहन के पास दो दिन के लिए ठहरती हैं। इसके बाद अपने मंदिर स्थान पर वापस पहुंचती हैं, इसलिए इस मेले का आयोजन किया जाता है।

माना जाता है कि माता शूलिनी सात बहनों में से एक थी। अन्य बहनें हिंगलाज देवी, जेठी ज्वाला जी, लुगासना देवी, नैना देवी और तारा देवी के नाम से विख्यात हैं। माता शूलिनी देवी के नाम से ही शहर का नामकरण हुआ था। सोलन नगर बघाट रियासत की राजधानी हुआ करती थी। इस रियासत की नींव राजा बिजली देव ने रखी थी। बारह घाटों से मिलकर बनने वाली बघाट रियासत का क्षेत्रफल 36 वर्ग मील में फैला हुआ था। इस रियासत की प्रारंभ में राजधानी जौणाजी, तदोपरांत कोटी और बाद में सोलन बनी। राजा दुर्गा सिंह इस रियासत के अंतिम शासक थे।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: धार्मिक, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022