• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / किन्नौर / Jio 4जी से जुड़ी किन्नौर की गंग्युल वैली, छात्रों के साथ पर्यटन को मिलेगा लाभ 

Jio 4जी से जुड़ी किन्नौर की गंग्युल वैली, छात्रों के साथ पर्यटन को मिलेगा लाभ 

June 3, 2021 by MBM News Network

जिला किन्नौर का ग्लोरियस गंग्युल (रोपा वेली)  जिओ की 4जी सेवा से जुड़ गया है। इस का लाभ वेली के तीन पंचायतों के उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिओ 4जी सेवा से जुडने से क्षेत्र में पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते ऑन लाइन पढ़ाई कर रहे छात्रों को लाभ मिलेगा।।वहीं क्षेत्र के बागवान व किसान अपनी नगदी फसल के मोल भाव भी देश के मंडियों से कर सकेंगे।

प्रधान ग्राम पंचायत ज्ञाबुंग ज्ञान सिंह नेगी सहित उपप्रधान, वार्ड सदस्यों ने जिओ डीजीएम अशवनी नेगी,डीजीएम प्लानिंग अतुल मने व जिओ टीम अरुण ठाकुर, रंजीत नेगी व सुरेश का आभार जताया। जिन के मेहनत से पिछले दो वर्ष से क्षेत्र में  4जी सेवा शुरू करने में अहम भूमिका निभाई। प्रधान ज्ञान सिंह नेगी ने स्थानीय क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार जताया जिन्होंने 4जी सेवा शुरू करने में अहम योगदान दिया।

गौर रहे कि गांग्युल वेली के तीन पंचायतों के लिए ज्ञाबुंग बीएसएनएल टॉवर को 4जी से जोडा गया था लेकिन क्षेत्र में ओवर लोड के कारण नेट में दिक्कत रहती थी। अब क्षेत्र के लोगों को  जिओ 4 जी शुरू होने से संचार क्षेत्र में बेहतर सुविधा मिलेगी।

Filed Under: किन्नौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Kinnaur news



Copyright © 2022