• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / बल्ह के निजी होटल में देह व्यापार…पुलिस ने ग्राहक बन किया पर्दाफाश

बल्ह के निजी होटल में देह व्यापार…पुलिस ने ग्राहक बन किया पर्दाफाश

June 3, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 3 जून : मंडी पुलिस द्वारा बल्ह क्षेत्र में पिछले लंबे समय से सक्रिय एक सैक्स रैकेट का पर्दाफाश किया गया है। मामले में पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम की दो लड़कियों को रेस्क्यू कर होटल मालिक और उसके कर्मचारी को बल्ह पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। वहीं इस मामले ने क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत की लड़कियों का जिस्मफरोशी के धंधे में संलिप्त पाए जाने से इसके पीछे किसी बड़े रैकेट का हाथ होने अंदेशा जताया जा रहा है।

मामले में बल्ह पुलिस के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कमलेश कुमार ने अपनी टीम सहित नेरचौक कस्बे के बीचोंबीच पुलिसकर्मी को प्रीत होटल में ग्राहक बनाकर 2500 रूपए में सौदा कर बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस के तहत बल्ह पुलिस थाना में पिछले लंबे समय से क्षेत्र के एक होटल प्रीत  में जिस्मफरोशी के धंधे को अंजाम दिए जाने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इस पर पुलिस द्वारा जाल बिछाते हुए थाना प्रभारी बल्ह कमलेश कुमार ने अपनी टीम के एक पुलिसकर्मी को होटल में ग्राहक बनाकर भेजा।

होटल पहुंचने पर पुलिसकर्मी ने मौके पर मौजूद होटल कर्मचारी से 2500 रूपए में लड़की उपलब्ध करवाने की डील की गई। इसके उपरांत होटल में कर्मचारी द्वारा पैसे लेकर पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम की दो लड़कियां उपलब्ध करवा दी गई। इसके इसके साथ ही पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर दोनों लड़कियों को रेस्क्यू करने के साथ ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। मामले में बल्ह पुलिस द्वारा इम्मोरल ट्रैफिक एक्ट की धारा 3,4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

 मामले की पुष्टि करते हुए शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि बल्ह पुलिस को पिछले काफी लंबे समय से क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार का धंधा करने को लेकर शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इस पर बल्ह पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के रैकेट चलाने वाले होटल मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार और दो लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान पैसे की लेनदेन को लेकर पुलिस द्वारा पुष्टि की गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज आगामी करवाई शुरू कर दी है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022