• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / नाहन : हमलावर ने बाइक पर मांगी लिफ्ट, हेलमेट से बची चालक की जान

नाहन : हमलावर ने बाइक पर मांगी लिफ्ट, हेलमेट से बची चालक की जान

June 2, 2021 by MBM News Network

नाहन, 02 जून : हाथ में दराट लिए हमलावर ने पहले बाइक पर लिफ्ट मांगी, फिर बाइक चलाने वाले पर दराट से हमला कर दिया। मगर गनीमत इस बात की रही कि पीड़ित युवक ने हमले के दौरान हेलमेट पहन रखा था। इसी कारण उसके प्राण बच गए। सैनवाला के बोगरिया के रहने वाले रोहतास ने कालाअंब पुलिस में एक शिकायत दर्ज की है।

Demo pic

इसके मुताबिक वह अपने गांव से सामान लेने के लिए बाइक पर नाहन जा रहा था तो रास्ते में उसे मनीष मिल गया, उसके हाथ में दराट थी। उसने कुछ दूर तक लिफ्ट मांगी। अचानक ही रास्ते में मनीष ने बाइक को रुकवाया। बाइक से उतर कर उसने रोहतास पर पीछे से सिर पर दरार से वार कर दिया।

रोहतास ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसने हेलमेट पहना हुआ था, इस कारण वह बच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन में यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी मनीष ने क्यों हमला किया। कुल मिलाकर इतना तय है कि हेलमेट न होने की स्थिति में रोहतास की जान भी जा सकती थी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने हेलमेट भी कब्जे में ले लिया है। एसपी केसी शर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। 

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022