• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / राजनैतिक / भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे में सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व न मिलने पर सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चे में सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व न मिलने पर सवाल

June 2, 2021 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 2 जून : बीजेपी ने 31 मई को अल्प संख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया है। इसमें सिख समुदाय को प्रतिनिधित्व नहीं मिला। इसको लेकर सोशल मीडिया में भी सवाल उठाए जाते हैं।

इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के हिमाचल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नौटी ने कहा कि हालांकि ये बीजेपी का अंदरूनी मामला है, किसे शामिल किया जाना है, किसे नहीं। लेकिन इतना तय है कि देश में किसान आंदोलन के बाद बीजेपी नेे दुनिया भर के सिखों को अपना दुश्मन मान लिया है। ये कार्यकारिणी भी इसी बात की तस्दीक करती है।

उन्होंने कहा कि कोविड संकट में सिख समुदाय बढ़-चढ़कर देश हित में आगे आया। मगर सत्तारूढ़ राजनीतिक दल ने किसान आंदोलन के कारण सिखों को दरकिनार किया है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चे का अभिप्राय ये होना चाहिए कि इससे जुड़े हरेक समुदाय को प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए। उनका कहना था कि कई सिख भाईयों ने उनसे इस बारे में बात भी की है।

नौटी ने कहा कि जब वक्त सही न चल रहा हो तो एक के बाद एक गलतियां होती हैं। केंद्र में बीजेपी लगातार गलतियों के बाद गलतियां करती जा रही है। इससे देश में असंतोष फैलता जा रहा है। बहरहाल इसमें कोई दो राय नहीं है कि किसान आंदोलन ने दुनिया भर की अटेंशन हासिल की।

Filed Under: राजनैतिक, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022