• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / कोरोना का दौर खत्म होते ही शुरू होगी वन रक्षकों के 311 पदों पर भर्ती…

कोरोना का दौर खत्म होते ही शुरू होगी वन रक्षकों के 311 पदों पर भर्ती…

June 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 2 जून : वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा है कि कोरोना महामारी के कारण वन रक्षकों की भर्ती बाधित हुई है। महामारी का दौर समाप्त होते ही वन रक्षकों के 311 पदों पर भर्ती की जाएगी। अन्य पदों पर भी कर्मचारियों की भर्ती के मामलों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर जल्द ही भरा जाएगा।

राकेश पठानिया गुरूवार को वर्चुअल माध्यम से वन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने विभाग के शोध एवं प्रशिक्षण प्रभाग सुन्दरनगर के अतिरिक्त वन वृत मण्डी, कुल्लू एवं वन्य प्राणी वृत ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

वन मंत्री ने कहा कि वन विभाग प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंनेे कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है तथा यहां वन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को वनों के संरक्षण व विकास के लिए एक टीम के रूप में कार्य करने को कहा।

इस मौके पर वन विभाग द्वारा क्रियान्वित की जा रही ‘एक बूटा बेटी के नाम’, सामुदायिक वन संवर्धन योजना, विद्यार्थी वन मित्र योजना और विशेष रूप से पर्वत धारा योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। राकेश पठानिया ने कहा कि वनों में वर्षा के जल को लम्बे समय के लिए अधिक से अधिक संग्रहित करने के लिए पर्वत धारा योजना के अंतर्गत तालाब, चैक डैम व अन्य जल संग्रह संरचनाओं का निर्माण किया जाना चाहिए, जिससे भू-जल स्तर को बढ़ाया जा सके।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022