• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / शिमला / हिमाचल पुलिस के 2994 अधिकारी व जवान हुए कोरोना संक्रमित, 6 की गई जान

हिमाचल पुलिस के 2994 अधिकारी व जवान हुए कोरोना संक्रमित, 6 की गई जान

June 2, 2021 by MBM News Network

शिमला, 2 जून : हिमाचल में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तत्परता से डटे हुए हैं। राज्य में कोरोना के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में पुलिस के 6 जवान कर्मचारी दिवंगत हो चुके हैं। कई जिले ऐसे हैं, जहां पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने परिवार की परवाह किए बिना कोरोना के विरुद्ध दिन रात जंग छेड़ रखी है। इनमें कई जिलों के पुलिस अधीक्षक डीएसपी और एसएचओ तक शामिल हैं।

File Photo

प्रदेश पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि अब तक पुलिस विभाग के 2994 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें 2747 स्वस्थ हो गये हैं, जबकि 241 अब भी होम आइसोलेशन में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि छह पुलिस कर्मचारियों की कोरोना की वजह से मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि कोविड गाइडलाइन्स का पालन करवाने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। कोविड-19 की गाइडलाइन में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनना सबसे अहम है। कहा कि पुलिस ने मई के 25 दिनों में मास्क न पहनने वाले 11,774 लोगों के चालान काटे हैं। पुलिस इन लोगों से चालान के रूप में 69.66 लाख रुपए वसूल चुकी है। प्रदेश में सात मई से कोरोना कर्फ्यू लागू है।

प्रवक्ता ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान सात से 31 मई तक पुलिस विभाग द्वारा उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। इस दौरान बाजार में कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर कुल 1093 चालान किये गये तथा इनसे कुल 12 लाख 54 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त 44 अभियोग भी पंजीकृत किये गये है।

यातायात के दौरान कर्फ्यू के प्रावधानों का उल्लंधन करने पर 485 गाड़ियों के चालान करके कुल चार लाख 92 हजार रूपये जुर्माना वसूल किया गया तथा 6 अभियोग पंजीकृत किये गये।  उन्होंने कहा कि शादियों में निर्धारित सीमा से अधिक लोगों के इकट्ठा होने के उल्लंघन में पुलिस द्वारा 44 चालान किये गये एवं उल्लंघनकर्ताओं से एक लाख 87 हजार रूपए जुर्माना प्राप्त किया गया। इस सन्दर्भ में नौ अभियोग भी पंजीकृत किये गये है।

Filed Under: शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022