• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / ठेकेदारों की मनाही के बाद सिरमौर में एक्साइज विभाग ने 24 घंटे वसूला टोल टैक्स

ठेकेदारों की मनाही के बाद सिरमौर में एक्साइज विभाग ने 24 घंटे वसूला टोल टैक्स

June 2, 2021 by MBM News Network

नाहन, 2 जून : सिरमौर में 4 में से 3 टोल बैरियर्स पर एक्साइज विभाग को 24 घंटे तक खुद वसूली करनी पड़ी। दरअसल, सरकार ने टोल नाकों व शराब के ठेकेदारों के कार्य अवधि को 30 जून 2021 तक बढ़ा दिया था, लेकिन घाटे का हवाला देकर कालाअंब-गोविंदघाट व मिनस नाकों पर कार्य कर रहे ठेकेदारों ने विभाग को 31 मई को कार्य छोड़ने की लिखित जानकारी दे दी। इसके बाद तुरंत ही विभाग ने इन नाकों पर अपने विभाग की तैनाती की। इन तीन नाकों से विभाग को एक माह में करीब 98 लाख का राजस्व हासिल होना था।

इसी बीच विभाग ने दूसरे जिलों के टोल ठेकेदारों से संवाद स्थापित कर लिया। एक ठेकेदार ने कम राशि पर कार्य का प्रस्ताव दिया तो राणा एंड कंपनी ने 18 लाख की राशि पर ही कार्य के लिए हामी भर दी। लिहाजा, विभाग ने मंगलवार शाम को ही इस प्रस्ताव पर स्वीकृति दे दी। एक जून 2021 को रात 12 बजे नए ठेकेदार ने कार्य संभाल लिया।

रोचक बात यह है कि शराब के किसी भी ठेकेदार ने आपत्ति नहीं जताई, लिहाजा 30 जून तक पुरानी स्थिति के मुताबिक ही कार्य करना शुरू कर दिया। अब नई टोल टैक्स नीति 1 जुलाई 2021 से 31 मार्च 2022 तक लागू करने का फैसला किया गया है। नया ठेकेदार रोजाना ही वसूल की गई राशि को जमा करवाएगा। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त (राज्य कर एवं आबकारी) कालाअंब व गोविंदघाट द्वारा की जाएगी। फिलहाल, मिनस नाके को ठेकेदार का इंतजार है।

उधर, पुष्टि करते हुए उप आयुक्त (राज्य कर एवं आबकारी) प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 24 घंटे कार्य के बाद विभाग ने नए ठेकेदार को टोल वसूली का कार्य सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि 4 में से 3 बैरियर्स पर पुराने ठेकेदारों ने 31 मई 2021 रात 12 बजे से कार्य को आगे जारी रखने से इंकार कर दिया है। उन्होंने माना कि शराब के किसी भी ठेकेदार ने कार्य को जारी रखने से इंकार नहीं किया।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022