• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / संतान न होने के दुःख से परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत  

संतान न होने के दुःख से परेशान महिला ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत  

June 2, 2021 by MBM News Network

ऊना, 2 जून : थाना अंब के तहत लडोली के कंगरूही में 58 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ममता देवी पत्नी मेला निवासी कंगरूही के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद महिला मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शादी के करीब 30 साल बीत जाने के बाद भी महिला की कोई संतान नहीं थी। घर में पति-पत्नी अकेले ही रहते थे। इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात ममता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए पति अपनी पत्नी को सिविल अस्पताल अंब में लेकर पहुंचा, जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया।

डीएसपी अंब सृष्टि पांडे ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति के बयान दर्ज कर पुलिस आगामी जांच कर रही है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022