• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / मनाली में कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, 3 लाख का नुकसान 

मनाली में कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी आग, 3 लाख का नुकसान 

June 2, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 02 जून : मनाली के साथ लगते गांव अलेउ में की कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगने से लगभग 3 लाख का नुकसान हुआ है। सब फायर ऑफिसर अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी धनंजय शर्मा ने बताया कि कल दिन में 12.23 मिनट पर सूचना मिली की अलेउ में सुमित सूद पुत्र अजय सूद की कन्फेक्शनरी की दुकान में आग लगी है।

सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी और वाहन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया। शर्मा ने बताया कि आग लगने से लगभग तीन लाख का नुकसान हुआ। ग्रामीणों के सहयोग से 20 लाख की संपत्ति बचाई गई है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022