• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / महिला ने पति पर मारपीट के साथ दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, मामला दर्ज

महिला ने पति पर मारपीट के साथ दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप, मामला दर्ज

June 1, 2021 by MBM News Network

ऊना, 1 जून : थाना बंगाणा के तहत टीहरा पंचायत की एक महिला ने अपने पति पर मारपीट के साथ-साथ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला ने बंगाणा पुलिस को शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि पति ने पीट-पीट कर मेरी बाजू भी तोड़ डाली है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि मेरा पति अक्सर शराब पीकर बेवजह गाली गलौज करता है और नजायज तंग कर रहा है। इतना ही नहीं पति मेरे व मेरे बच्चों को खर्चा भी नहीं देता है। महिला ने बताया कि पति मुझे कहीं भी काम नहीं करने देता है और चरित्रहीन बताता है।

आरोप में कहा गया है मेरा पति मुझे दहेज के लिए तंग व परेशान कर रहा है। पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने बंगाणा पुलिस के पास शिकायत सौंपी है। थाना प्रभारी प्रेम पाल शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Una News in Hindi



Copyright © 2022