• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / सिरमौर के जरवा में नहीं पहुंच पाई कोरोना की दूसरी लहर, ये वजह…

सिरमौर के जरवा में नहीं पहुंच पाई कोरोना की दूसरी लहर, ये वजह…

June 1, 2021 by MBM News Network

शिलाई, 1 जून : अभी तक जरवा गांव में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक नहीं दी है। एहतियातन गांव के कांग्रेस समर्थित युवा वरिष्ठ लोगों को शिलाई के विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान द्वारा दिए गए सेनेटाइजर, ऑक्सीमीटर व डिजिटल थर्मामीटर वितरित कर रहे हैं। शिलाई मण्डल अध्यक्ष सीताराम शर्मा द्वारा गठित कमेटी व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर के सहयोग से कार्यकर्ताओं द्वारा जरवा पंचायत को सेनिटाइज़ किया जा रहा है।

पंचायत को सेनिटाइज़ करते कार्यकर्ता

इसी के तहत उपरला जरवा में गांव, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी, पशु औषधालय, नालोईधार बाज़ार ,स्कूल, डाकघर, पंचायत घर और अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों को सेनेटाइज किया। साथ ही लोगों का ऑक्सीजन लेवल व टेम्प्रेचर चेक किया। इस अभियान में जरवा पंचायत पूर्व प्रधान जागर सिंह, सिरमौर सोशल मीडिया इंचार्ज टिंकू जिंटा, मदन रिंटा, रितिक शर्मा, रोहित रिंटा, दीप राम धांटा, भरत जिंटा, नन्त राम त्यागी आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news



Copyright © 2022