• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / संगड़ाह : घास काटते समय खाई में गिरने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

संगड़ाह : घास काटते समय खाई में गिरने से 44 वर्षीय व्यक्ति की मौत

June 1, 2021 by विनोद ठाकुर

संगड़ाह,1 जून : उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव सांगना में घास काटते वक्त गिरने से 44 वर्षीय हुक्मीराम पुत्र रामिया की मृत्यु हो गई। पंचायत प्रधान रीना देवी तथा अन्य ग्रामीणों ने बताया कि, घास काटते समय पांव फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए। संगड़ाह अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

खाई से व्यक्ति के शव को निकालते ग्रामीण 

एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी ने बताया कि, मृतक के आश्रितों को 10,000 रूपए की फौरी राहत राशि जारी की गई है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नियमानुसार सरकार की तरफ से कुल चार लाख की राहत राशि मृतक के परिजनों को दी जाएगी। 

डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि संगड़ाह अस्पताल ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रताप रावत, देवेंद्र सिंह, सीताराम व रमेश खांटा आदि गणमान्य व्यक्तियों तथा व्यापार मंडल गत्ताधार ने हुक्मीराम के निधन पर शोक जताया।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Sirmour news



Copyright © 2022