• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / पांवटा साहिब में मारपीट के साथ 70 साल की बुजुर्ग का रेप, यमुनानगर का ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

पांवटा साहिब में मारपीट के साथ 70 साल की बुजुर्ग का रेप, यमुनानगर का ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

June 1, 2021 by MBM News Network

पांवटा साहिब, 1 जून: शहर के बद्रीपुर इलाके में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ रेप करने के दौरान मारपीट भी की गई। इस वारदात में पुलिस ने हरियाणा के यमुनानगर के 37 वर्षीय ट्रक ड्राइवर सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बुजुर्ग महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं।

प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि बीती रात बुजुर्ग महिला के बेटे के साथ ही आरोपी ने उसी के क्वार्टर में शराब पी थी। सुबह के वक्त पीड़ित महिला का बेटा कहीं चला गया। इसके बाद ट्रक ड्राइवर ने वारदात को अंजाम दिया। हालांकि वो वारदात को अंजाम देने के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हल्ला होने पर आसपास के लोगों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा-376 में मामला दर्ज किया है।

इसके अलावा मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मारपिटाई से जुड़ी धाराओं को भी शामिल किया जा सकता है। एमबीएम न्यूज से बातचीत में पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि पीड़ित महिला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली है। वो कुछ अरसे से कमरा किराए पर लेकर अपने बेटे के साथ रह रही थी। उन्होंने माना कि महिला से मारपीट करने की भी जानकारी है। चोटों के निशान मिले हैं।

Filed Under: क्राइम, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022