• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / हिमाचल के फौजी ने जम्मू में सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

हिमाचल के फौजी ने जम्मू में सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौत

June 1, 2021 by सुभाष कुमार गौतम

घुमारवीं, 1 जून : उपमंडल के बकरोआ पंचायत के ग्राम खुराड़ी के बेटे हवलदार संदीप की जम्मू में ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई है। घटना सोमवार रात करीब 9 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार संदीप ने शिविर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे तो उन्होंने संदीप को लहुलुहान पाया। संदीप की ठोड़ी में गोली लगी थी।

आनन-फानन उसे सेना के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुखद घटना पर घुमारवीं के विधायक व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश धर्माणी ने गहरा दुख जताया है। 

About सुभाष कुमार गौतम

एमबीएम न्यूज़ में घुमारवीं से संवाददाता के रूप में कार्यरत है।

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022