• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / गैंगवार थी नालागढ़ में दिनदहाड़े गोलीकांड की वजह, खाकी ने 7 दिन में उठाया रहस्य से पर्दा

गैंगवार थी नालागढ़ में दिनदहाड़े गोलीकांड की वजह, खाकी ने 7 दिन में उठाया रहस्य से पर्दा

June 1, 2021 by अमरप्रीत सिंह

सोलन, 1 जून : 24 मई की दोपहर नालागढ़ क्षेत्र गोलीकांड से दहशत में आ गया था। गोली दाग कर एक युवक की हत्या कर दी गई। खामोशी से पुलिस वारदात की कड़ियां जोड़ने में लग गई। मंगलवार को बद्दी पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात के पहलुओं से पर्दा उठा दिया है। सबसे बड़ा खुलासा हत्याकांड के मोटिव को लेकर सामने आया है।

पुलिस टीम के साथ आरोपी 

पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि इस वारदात को गैंगवार की वजह से ही अंजाम दिया गया। आरोपी भयावक तरीके से हथियारों से लैस होकर आए थे। मृतक युवक को एक गोली लगी थी। पुलिस की मानें तो इस हत्याकांड में 22 से 30 साल की उम्र के 12 युवक शामिल थे। इसमें से 8 को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पंजाब, पंचकूला व आसपास के इलाकों में छिपे हुए थे।

सूत्रों का ये भी कहना है कि पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर ही एक आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल कर ली थी। इसी कारण कड़ियों को जोड़ना आसान हो गया। पुलिस की सफलता में बड़ी बात ये भी है कि 7 दिन के भीतर 8 आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से दबोचा गया। बता दें कि इस मामले की मिस्ट्री से पर्दा हटाने के लिए एसआईटी का गठन भी किया गया था।

अब पुलिस ने आधिकारिक तौर पर वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए दो देसी कट्टों, 5 जिंदा कारतूस, तलवारें, गंडासे व लोहे की पाइप के अतिरिक्त स्काॅर्पियो व दो स्विफ्ट कारों को कब्जे में लेने की भी पुष्टि कर दी है। ये बात भी सामने आ रही है कि हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी कई गाड़ियों में सवार होकर आए थे। गिरफ्तार किए गए कुछ आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के अलावा अन्य आपराधिक वारदातों में भी संलिप्त होने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने 29 मई को सब जेल सोलन में आरोपियों की शिनाख्त परेड भी करवाई। गवाहों द्वारा शिनाख्त किए जाने के बाद ही पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

बद्दी के एसपी रोहित मालपानी ने पुष्टि करते हुए कहा कि विधिक कारणों से आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए थे। उन्होंने बताया कि नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जानी है। तलाश में आरोपियों के स्थाई पतों व अन्य ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

ये हुए गिरफ्तार…
पुलिस ने इस मामले में 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरेापियों की पहचान 25 वर्षीय विजय निवासी नैना देवी, 26 वर्षीय देवेंद्र कुमार निवासी नूरूपुर बेदी (रोपड़), प्रदीप कुमार उर्फ प्रिंस निवासी थान (ऊना), 23 वर्षीय गुरदीप सिंह निवासी घनौली (रोपड़), 23 वर्षीय राधेश्याम निवासी भाटिया (नालागढ़), 23 वर्षीय महेंद्र पाल निवासी समलाहा (आनंदपुर साहिब) 22 वर्षीय परविंद्र सिंह उर्फ मंगू निवासी रूपनगर (रोपड़) व 30 वर्षीय गुरध्यान सिंह निवासी पंजहेरा (नालागढ़) के रूप में हुई है।

About अमरप्रीत सिंह

अमरप्रीत ने टीवी चैनल जी हिमाचल, न्यूज़ 18 नेटवर्क, में कार्य किया है और अब एम.बी.एम. के साथ सोलन जिला से संवाददाता के रूप में कार्यरत है |

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Solan news



Copyright © 2022