• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / चलेट में घर की रसोई से 26 बोतल अवैध शराब बरामद

चलेट में घर की रसोई से 26 बोतल अवैध शराब बरामद

June 1, 2021 by MBM News Network

ऊना, 1 जून : एक तरफ़ कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते प्रशासन करोना महामारी से जंग लड़ रहा है और क्षेत्र में  बॉर्डर सील होने पर भी कुछ लोग शराब की अवैध सप्लाई जैसे कार्यो को अंजाम देकर चांदी कूटने में लगे हैं। इसी कड़ी के अंतर्गत दौलतपुर के नजदीकी गांव चलेट में पुलिस ने 26 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस जानकारी के अनुसार चौकी प्रदीप कुमार की अगुवाई पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर चलेट में राजिंदर सिंह के घर में दबिश दी और घर की रसोई में छिपा कर रखी गई।

26 बोतल पंजाब किंग्स विस्की ब्रांड बरामद की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को आरोपी व्यक्ति द्वारा शराब बेचे जाने की शिकायत मिली थी। जिस पर पुलिस ने काफी दिनों से जाल बिछा रखा था। आरोप यह भी है कि उक्त आरोपी घर के साथ दुकान चलाता था ओर क्षेत्र में शराब की सप्लाई  भी करता था। मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दे कर ऊक्त शराब की अवैध खेप बरामद की। उधर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने 26 बोतले पकड़े जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शराब की खेप पकड़कर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है ।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022