• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / बिलासपुर / 18 साल बाद घर लौटे व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

18 साल बाद घर लौटे व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद

June 1, 2021 by सुनील ठाकुर

बिलासपुर, 01 जून : थाना बरमाणा के तहत  सिकरोहा के जोड नाला के समीप व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या  की है। शिव धाम के नजदीक घर जा रहे लोगो ने व्यक्ति को फंदे से लटके हुए देखा। इस  पर संजय कुमार ने इसकी सूचना पुलिस चौकी नम्होल को दी।        

व्यक्ति को फंदे से उतारती पुलिस 

सूचना मिलते ही नम्होल पुलिस चौकी के प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे। एएसपी.अमित शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान नंद लाल (60) निवासी साई-नोडवा डाकघर सिकरोहा के रूप में हुई है।     

पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मर्जी से फंदा लगाने की बात लिखी है। इस बारे में परिजनों, गांव वालों व रिश्तेदारों को तंग न करने की बात भी लिखी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान भी कलमबद्ध किए हैं। किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में यह पाया गया है कि मृतक पहले भी अपने घर से अचानक चला गया था और करीब 18 वर्ष बाद वापस घर आया था।

एएसपी अमित शर्मा ने बताया कि मृतक का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी. की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

About सुनील ठाकुर

Filed Under: बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Bilaspur news, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022