• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, कोरोना काल में नहीं महंगी होगी बिजली

हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, कोरोना काल में नहीं महंगी होगी बिजली

June 1, 2021 by MBM News Network

शिमला, 01 जून : कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। कोरोना काल के बीच प्रदेश में इस साल बिजली महंगी नहीं होगी। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने इस साल का टैरिफ जारी किया है। इस बार बिजली की दरों में कोई बढ़ौतरी नहीं होगी।

घरेलू व व्यवसायिक उपभोक्ताओं की बिजली दरें विगत वर्ष की तरह रहेंगी। खास बात ये है कि नियामक आयोग ने उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बिजली शुल्क में छूट दी है। इससे नए उद्योग सूबे में निवेश के लिए आकर्षित होंगे और इससे रोजगार के अधिक अवसर पैदा करने में भी मदद मिलेगी।

राज्य में औद्योगिक खपत को बढ़ावा देने की दृष्टि से आयोग ने औद्योगिक की सभी श्रेणियों में रात के समय में लगने वाले बिजली शुल्क (नाइट टाइम चार्ज) को प्रति यूनिट 30 पैसे कम करने का निर्णय लिया है। वहीं पीक आवर के दौरान शुल्क में प्रति यूनिट 50 पैसे की कमी की जाएगी।
आयोग ने ये भी निर्णय लिया है कि पहली जून 2021 या इसके बाद उत्पादन शुरू करने वाले नए उद्योगों के लिए ऊर्जा शुल्क 15 फीसदी कम किया जाएगा। यह 3 वर्ष तक की अवधि के लिए मान्य होगा।  

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यूनिट के आधार पर टैरिफ
यूनिट/माह स्वीकृत टैरिफ सब्सिडी टैरिफ प्रभावी टैरिफ
0-60            3.30            2.30                1.00
0-125           3.95            2.40                1.55
126-300       4.85            0.90                 3.95
300 से ज्यादा   5.45          0.45                   5.00
प्रीपेड               4.85          0.90                  3.95

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022