• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी का फेसबुक अकाउंट हैक

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी का फेसबुक अकाउंट हैक

June 1, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 01 जून : बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी का फेसबुक अकाउंट शातिरों द्वारा हैक कर लिया गया है। इसके बाद फ्रेंड लिस्ट के दोस्तों को संदेश भेजकर रुपए मांगना शुरू कर दिया। कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी।

वहीं उसके बाद विधायक द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए कहा गया है कि उनके फेसबुक अकाउंट को शातिरों द्वारा हैक कर लिया गया है। अगर कोई भी फेसबुक अकाउंट से पैसे की मांग करता है तो उन्हें किसी भी प्रकार के पैसे नहीं दिए जाएं।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने पुलिस को बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर लिया। हैकर्स ने कई दोस्तों को मैसेज कर पैसो की मांग की। उसने ऑनलाइन रुपए भेजने के लिए एक नंबर भी दिया। दोस्तों ने जब इस बाबत उन्हें फोन किया तो उन्हें फेसबुक अकाउंट हैक होने का पता चला।

हालांकि किसी दोस्त ने रुपये नहीं दिए हैं। डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि मामले की शिकायत मिली जांच की जा रही है।

About नितेश सैनी

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022