• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / हनी ट्रैप गिरोह का साथ देने पर फंसे कुल्लू जेल के दो कर्मचारी, गिरफ्तार

हनी ट्रैप गिरोह का साथ देने पर फंसे कुल्लू जेल के दो कर्मचारी, गिरफ्तार

May 30, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 30 मई : हनी ट्रैप के मास्टर माईंड एक महिला और पुरुष का साथ देने पर जिला सब जेल के दो कर्मचारी भी फंस गए हैं। जिसके चलते दोनों कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने हनी ट्रैप में जेल में रहे सुरेंद्र उर्फ सिकंदर और उसकी पत्नी कृष्णा के गिरोह सहित वबन और सरना का लोगों को धमकाने में साथ दिया है। 

         लिहाजा, पुलिस ने दो नए घटनाक्रम में दो जेल कर्मियों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सुरेंद्र उर्फ सिकंदर और उसकी पत्नी कृष्णा हनी ट्रैप के मामले में जेल में थे और दो दिन पहले ही कोर्ट से बेल लेकर बाहर आए थे। जेल में रहते हुए कृष्णा और सुरेंद्र उर्फ सिकंदर ने दो जेल कर्मियों से दोस्ती कर ली और जैसे ही वे दोनों जेल से बाहर आए तो उन्होंने जेल कर्मियों को पार्टी के लिए अपने घर बुलाया और रात को पार्टी की। इसी बीच सिकंदर, कृष्णा और उनके रिश्तेदार वबन और सरना ने अलग-अलग लोगों को धमकाने का काम किया, जिसमें जेल कर्मियों ने भी उनका साथ दिया और उसके बाद रात को जेल कर्मी उनके घर में ही जाकर छुप गए थे।

Demo pic

जब शिकायत मिलने पर पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली तो सिकंदर और कृष्णा के घर से 8 बोतलें संतरा मार्का की बरामद की और साथ में जेल कर्मियों को भी यहां से गिरफ्तार किया गया। जिनकी पहचान (25) निशांत शर्मा पुत्र महिन्द्र शर्मा निवासी गांव रजियाड़ा डाकघर गरली तहसील देहरा थाना ज्वालाजी, कांगड़ा व (26) सचिन पुत्र जोगिन्द्र सिंह गांव मन्दवाड़ा डाकघर नलसुहा तहसील व थाना देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने जेल कर्मियों की गिरफ्तारी के बाद जेल सुपरिटेंडेंट को विभागीय कार्रवाई करने हेतु लिखा है। ताकि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। उन्होंने बताया के सिकंदर, कृष्णा सहित सभी कर्मियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि देवी राम पुत्र मान दास निवासी गांव दोहरानाला ने पुलिस को शिकायत दी कि 30 मई की रात करीब सवा 12 सरेन्द्र उसकी पत्नी कृष्णा, रिश्तेदार वबन सरना एक सफेद रंग की बडी गाड़ी में आए। चारों गाडी से उतरे तथा घर के बाहर आकर आने को कहा और गाली गलौच की और जान से मारने की भी धमकी दी, लेकिन वे घर से बाहर नहीं निकले तो उन्हें घर के नीचले कमरे का दरवाजा तोड़ दिया और कमरे के अन्दर से दो गैस सिलेंडर मार्का इण्डेन तथा गोदरेज अलमारी में रखे 50,000 रुपए नकद चुरा कर ले गए।

दूसरे मामले में मंगत राम पुत्र ढाले राम भाखली ने भी शिकायत की है कि 29 की रात को सिकंदर व दो जेल के कर्मचारी भी आए थे और उसके साथ भी धक्का मुक्की की और धमकियां दी, जिसके चलते भुंतर पुलिस ने इस घटना में सिंकदर, दो जेल कर्मियों और अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 365, 341, 342, 323, 212, 188, 506, 34 तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Crime News in Himachal, Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022