• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दुर्घटनाएं / मंडी : टाटा सफारी व बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत एक जख्मी 

मंडी : टाटा सफारी व बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक की मौत एक जख्मी 

May 30, 2021 by MBM News Network

मंडी, 30 मई : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नागचला के पास एक टाटा सफारी और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज शाम को हुआ बताया जा रहा है। टाटा सफारी (DL 7CT-0963) और (HP 33D-2225) में जोरदार भिड़ंत हो गई।          

दुर्घटनाग्रस्त बाइक 

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे की वजह क्या रही। बाइक पर दो लोग सवार थे, जिसमें से बाइक चालक की मौत हो गई है, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। जबकि टाटा सफारी में बैठे लोगों को आंशिक चोटें आई हैं। बल्ह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके हादसे की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायल का उपचार जारी है।          

वहीं हादसे में संलिप्त दोनों वाहनों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी अनिल पटियाल ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसा किसकी गलती के कारण हुआ, इसकी जांच जारी है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Filed Under: दुर्घटनाएं, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: accident in himachal, Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022