• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / हिमाचल में कमजोर हुआ कोरोना, एक दिन में एक हज़ार से कम आए नए मामले, 41 ने तोड़ा दम

हिमाचल में कमजोर हुआ कोरोना, एक दिन में एक हज़ार से कम आए नए मामले, 41 ने तोड़ा दम

May 30, 2021 by MBM News Network

शिमला, 30 मई : हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार कमजोर होती जा रही है। सूबे में पिछले 24 घंटे के दौरान एक हजार से कम पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस अवधि में 41 लोगों की मौत हुई है। लम्बे समय बाद हिमाचल में नए मामलों का आंकड़ा एक हज़ार से नीचे रहा।

Demo pic

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान 861 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। इस दौरान 2868 लोग वायरस को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। वहीं 41 लोगों की मौत हो गई है।कांगड़ा में सबसे ज्यादा 16 लोगों की मृत्यु हुई। इसके अलावा ऊना में 6,  मंडी में 5, सिरमौर में 4, हमीरपुर में 3, चम्बा व शिमला में 2-2 औऱ सोलन, बिलासपुर व कुल्लू में 1-1 मरीज की जान गई। 45 साल से कम आयु के सात मरीजों ने दम तोड़ा। सबसे कम आयु के मृतकों में सिरमौर की 24 वर्षीय युवती शामिल है।

बुलेटिन के मुताबिक कांगड़ा में संक्रमण के 155, सिरमौर में 125, हमीरपुर में 102, सोलन में 99, ऊना में 91, शिमला में 86,  चम्बा में 80, मंडी में 43, किन्नौर में 21, कुल्लू में 19 और लाहौल स्पीति में 11 मामले उजागर हुए हैं। 

इस तरह हिमाचल में कुल मामलों की संख्या 189465 हो गई है। जबकि 14940 सक्रिय मामले हैं। अब तक 171393 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से मौतों का आंकड़ा 3111 है।रविवार को राज्य में 8533 कोरोना नमूनों की जांच की गई है। अब तक 19.10 लाख नमूने जांचे गए हैं। 

Filed Under: मुख्य समाचार, शिमला, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News



Copyright © 2022