• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / नशेड़ी पति बनाता था पत्नी से अप्राकृतिक संबंध… मामला दर्ज

नशेड़ी पति बनाता था पत्नी से अप्राकृतिक संबंध… मामला दर्ज

May 30, 2021 by नितेश सैनी

सुंदरनगर, 30 मई : मंडी जिला में रिश्तों को शर्मसार करने का एक मामला सामने आया है। बल्ह क्षेत्र में एक पत्नी द्वारा अपने ही पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने पर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। वहीं मामले में जांच करने पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो उसके घर से लगभग 614 ग्राम भुक्की भी बरामद किया गया है।

मामले में पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आईपीसी और एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बल्ह थाना क्षेत्र के तहत 38 वर्षीय महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण व प्रताड़ना के आरोप लगाए गए।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत रात जब वह कमरे में सोई थी तो उसका पति नशे की हालत में आया और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। शिकायत में पीड़िता ने पति पर गत 6 वर्षों से अप्राकृतिक यौन शोषण के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

वहीं जब मामले की तफ्तीश करने के लिए पुलिस आरोपी के घर पहुंची तो घर से 614 ग्राम भुक्की बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मंडी अनिल पटियाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक यौन उत्पीडन और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।

About नितेश सैनी

Filed Under: क्राइम, मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news



Copyright © 2022