• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / नाहन : इंजीनियर ओंकार शर्मा ने त्यागा संसार, संघर्ष से बने थे बिजली बोर्ड में चीफ इंजीनियर

नाहन : इंजीनियर ओंकार शर्मा ने त्यागा संसार, संघर्ष से बने थे बिजली बोर्ड में चीफ इंजीनियर

May 30, 2021 by MBM News Network

नाहन, 30 मई : शहर के साधारण परिवार में जन्में इंजीनियर ओंकार शर्मा ने 75 वर्ष की उम्र में संसार को त्याग दिया है। मध्यम परिवार में जन्में दिवंगत शर्मा ने बिजली बोर्ड में करीब 36 साल तक अपनी सेवाएं दी। इसी दौरान चीफ इंजीनियर के पद तक पहुंचे हर समय सबकी मदद को तैयार रहने वाले ओंकार शर्मा का निधन दिल्ली के एक अस्पताल में शनिवार को हुआ।

शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के स्टुडेंट रह चुके दिवंगत शर्मा ने ऐसे जमाने में बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से इलैक्ट्रिकल की डिग्री हासिल की थी, जब दसवीं की शिक्षा भी मायने रखती थी। करीब से जानने वाले लोगों का कहना है कि हंसमुख व मिलनसार स्वभाव के इंजीनियर ओंकार शर्मा शहर की एक अनमोल शख्सियत थी। वो कुछ अरसे से बीमार थे।

बिजली बोर्ड में शीर्ष पद से सेवानिवृत आईसी शर्मा ने बताया कि वो हमेशा मुस्कुराता हुआ चेहरा था। कभी चेहरे पर शिकन नहीं आने देते थे। तकलीफ भी होती थी तो उसे भी हौंसले से दूर कर लेते थे।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022