• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / अफ्रीकन तस्कर महिला से हेरोइन खरीदने का प्रयास कर रहा था व्यक्ति ,गिरफ्तार 

अफ्रीकन तस्कर महिला से हेरोइन खरीदने का प्रयास कर रहा था व्यक्ति ,गिरफ्तार 

May 30, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 30 मई : हेरोइन सप्लाई और खरीददारी मामले में पुलिस ने एक और कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति पर आरोप है कि उसने भी केन्या की महिला हेरोइन सप्लायर से हेरोइन खरीदने का प्रयास किया था। जिसके चलते पुलिस ने एक (31) जीवन पुत्र प्रेम सिंह निवासी बैंची डाकघर रायसन तहसील एवं जिला कुल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पकड़ा गया आरोपी 

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि उक्त युवक के खिलाफ पहले ही तीन आपराधिक मामले चल रहे हैं। जिसमें पहला मामला 21 दिसंबर 2016 को भुंतर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है जिसमें हेरोईन बरामद की गई थी। जबकि दूसरा मामला व्यक्ति पर कुल्लू सदर थाना में 20-07-2020 को आईपीसी की धारा 382, 188, 269, 270 और एनडीएम की धारा 51 के तहत दर्ज है। जबकि तीसरा मामला भुंतर थाना में ही 102 ग्राम हेरोइन बरामदगी को लेकर 5 मई, 2020 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 के तहत दर्ज किया गया है।

लिहाजा अब चौथा मामला केन्या की हेरोइन सप्लायर महिला से हेरोईन खरीदने का प्रयास करने पर दर्ज किया गया है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आगामी छानबीन करने में लगी है।

Filed Under: कुल्लू, क्राइम, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022