• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / ब्यास नदी से नेपाली मूल की महिला का शव बरामद 

ब्यास नदी से नेपाली मूल की महिला का शव बरामद 

May 30, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 30 मई : जिला में डोभी विहाल के पास ब्यास नदी से एक महिला के शव को बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार लोगों ने सूचना दी कि एक महिला का शव ब्यास नदी में फंसा हुआ है। पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे और शव को कड़ी मश्क्कत के बाद नदी से बाहर निकाला।

महिला की पहचान सपना देवी निवासी नेपाल के रूप में हुई, जो यहां डोभी के पास किराए पर रहती थी। महिला के पति ने शव की शिनाख्त की है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।महिला का शव नदी में कैसे आया इसको लेकर हालांकि अभी कोई स्पष्ट पहलु सामने नहीं आया है लेकिन परिजनों ने अभी तक किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022