• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / हेरोइन तस्करी मामले में अफ्रीकन महिला समेत दो गिरफ्तार 

हेरोइन तस्करी मामले में अफ्रीकन महिला समेत दो गिरफ्तार 

May 29, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 29 मई : कुल्लू पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में केन्या की महिला समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बैंची में चोरी छिपे हेरोइन की तस्करी का कार्य चल रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने बैंची में युवक के कमरे में दबिश दी और मौके पर पुलिस को 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तस्करी मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया।

युवक की पहचान (30) निकनयन उर्फ निते पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बैंची डाकघर रायसेन जिला कुल्लू के रूप में हुई। जब पुलिस ने हेरोइन की तस्करी के बारे में पूछताछ की तो युवक ने बताया कि यह हेरोइन अफ्रीकी देश केन्या की रहने वाली महिला राचेल एसडीसी ने सप्लाई की है। इसके लिए पुलिस ने शुक्रवार को सुनियोजित तरीके से प्लान बनाया और महिला को कुल्लू में गिरफ्तार किया गया।

यह महिला हेरोइन लेकर आज ही दिल्ली से यहां पहुंची थी। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि हेरोइन तस्करी में आज एक युवक और एक अफ्रीकी देश के केन्या की महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन करनी आरंभ कर दी है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022