• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / ऊना में 38 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

ऊना में 38 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

May 29, 2021 by MBM News Network

ऊना, 29 मई : मैहतपुर पुलिस चौकी के तहत रायपुर सहोड़ा में 38 वर्षीय व्यक्ति ने फंदे पर झूलकर जान दे दी। मृतक की पहचान संदीप कुमार निवासी रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गत रात्रि संदीप कुमार अपने घर में बनाई वर्कशॉप में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। 

घटना के समय मृतक की माता घरेलू कार्य में व्यस्त थी। कुछ देर बाद उसकी मां ने बेटे को फंदे से लटकते देखा, तो उसने शोर मचाया। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा।

बताया जा रहा है कि संदीप कुमार मानसिक रूप से परेशान था और उसकी दवाई भी चल रही थी। मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Una News in Hindi



Copyright © 2022