• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / कांगड़ा प्रशासन को इंडियन बुल्स फेडरेशन ने भेंट की दवाइयां   

कांगड़ा प्रशासन को इंडियन बुल्स फेडरेशन ने भेंट की दवाइयां   

May 28, 2021 by MBM News Network

धर्मशाला, 28 मई : धनी तथा इंडियन बुल्स फेडरेशन  व पूर्व मंत्री चंद्रेश कुमारी ने जिला प्रशासन को एडीएम रोहित ठाकुर के माध्यम से कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए आवश्यक दवाइयां भेंट की गईं।

जिला प्रशासन की ओर से एडीएम रोहित ठाकुर ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की ओर से करीब 53 लाख की दवाइयां दी गई हैं। कोरोना संक्रमण की इस महामारी के दौर में स्वयंसेवी संस्थाएं मदद के लिए आगे आ रही हैं तथा जिला प्रशासन की ओर से जिला परिषद के सभागार में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर तथा दवाइयां का भंडारण और वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से डिमांड के मुताबिक ऑक्सीजन सिलेंडर तथा दवाइयां भी भेजी जा रही हैं।     

उन्होंने कहा कि सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को संजीवनी आइसोलेशन किट वितरण के लिए भेजी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमितों के लिए मार्गदर्शिका पुस्तक भी वितरित की जा रही है इसके साथ ही जिला तथा उपमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम भी स्थापित किए गए हैं जिनके माध्यम से होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमितों से नियमित तौर पर दूरभाष के माध्यम से बातचीत की जा रही है।

Filed Under: कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kangra news



Copyright © 2022