• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / सिरमौर : बिजली बोर्ड के रिटायर्ड टीमेट ने खुद को मारी गोली, दर्दनाक मौत

सिरमौर : बिजली बोर्ड के रिटायर्ड टीमेट ने खुद को मारी गोली, दर्दनाक मौत

May 27, 2021 by MBM News Network

नाहन, 27 मई : सिरमौर के श्री रेणुका जी थाना के अंतर्गत थाना कसौगा पंचायत के तहत एक दर्दनाक हादसे में बिजली बोर्ड के रिटायर्ड टीमेट की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक बिजली बोर्ड से रिटायर्ड कर्मी ने खुद को सिंगल बैरल बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक की पहचान  दभूरी टिक्कर तपेंद्र सिंह के तौर पर की गई है। घटना वीरवार शाम 4 बजे के आस-पास की बताई गई है।       

संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने सुसाइड में इस्तेमाल की गई बंदूक को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

प्रारंभिक छानबीन में यह भी पता चला है कि सेवानिवृत होने के बाद मृतक शराब का अधिक सेवन करने लग गया था। यह बात जांच के बाद ही साफ हो पाएगी कि खुद पर गोली चलाने के दौरान भी उसने शराब पी रखी थी या नहीं। यह बताया जा रहा है कि लाइसेंस शुदा बंदूक मृतक की अपने ही नाम पर थी।    

फिलहाल सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। यह भी जानकारी मिली है कि मृतक ने पेट पर खुद को गोली मारी है। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022