हमीरपुर, 27 मई : हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्टकोड संख्या 803 व 791 के तहत आयोजित छंटनी परीक्षा का नतीजा घोषित कर दिया है। क्लर्क के एक पद के लिए 11 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। सफल उम्मीदवारों की दक्षता परीक्षा का आयोजन 30 जून 2021 को सुबह साढ़े 9 बजे आयोग के मुख्यालय में होगा।
803000324 | 803000629 | 803001189 | 803001338 | 803001358 | 803001618 |
803001720 | 803002118 | 803002240 | 803002295 | 803002761 | |
TOTAL=11 CANDIDATES |
791000074 | 791000098 | 791000121 | 791000127 | 791000139 | 791000154 |
791000261 | 791000264 | 791000339 | 791000349 | 791000466 | |
TOTAL=11 CANDIDATES |
उधर, आयोग ने वर्कशाॅप इंस्ट्रक्टर के 3 पदों की छंटनी परीक्षा का भी नतीजा जारी किया है। इसमें 11 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। इन उम्मीदवारों की मूल्यांकन प्रक्रिया का आयोजन आयोग के मुख्यालय में 26 जून को होगा। यह जानकारी आयोग के सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।
आयोग के सचिव ने बताया कि शास्त्री के पोस्ट कोड संख्या 813 के तहत होने वाली मूल्यांकन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। मूल्यांकन प्रक्रिया के आयोजन को लेकर एक जून से 22 जून तक तिथि निर्धारित की गई थी। सचिव ने बताया कि इस आशय हेतु नई तिथियों की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी।