• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कांगड़ा / पुल निर्माण में लगे मुंशी ने गायब किया सीमेंट, सरिया और शटरिंग

पुल निर्माण में लगे मुंशी ने गायब किया सीमेंट, सरिया और शटरिंग

May 27, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 27 मई : पुंथल रोड़ में नाला पर बन रहे पुल निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा मौके पर पहुंचाया गया सीमेंट,सरिया और शटरिंग मुंशी ने गायब कर दी  है। जिसके चलते पुलिस ने मुंशी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

लिहाजा पुलिस से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइट पर काम करने वाले सभी लोगों से पूछताछ की। यह सीमेंट, सरिया और शटरिंग बतौर मुंशी काम कर रहे जितेन्द्र सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी ने गायब किया है। यह मुशी 3 सालों से काम कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इसमें आईपीसी की धारा 406,120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होने बताया कि जरी पुलिस चौकी में सरकारी ठेकेदार विवेक कपूर ने शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि उन्होंने पुंथल रोड पर स्थित पुल निर्माण का कार्य लिया हुआ है। 22 मई 2021 को उन्होंने पुल निर्माण के लिए 40 बैग एसीसी सीमेंट (नॉट फॉर सेल) साइट पर रखे थे जो 23 मई को इस्तेमाल होने थे।

Filed Under: कांगड़ा, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, kullu news



Copyright © 2022