• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / सिरमौर पुलिस और स्थानीय लोगों ने चंद घंटों में ढूंढ निकाली लापता महिला

सिरमौर पुलिस और स्थानीय लोगों ने चंद घंटों में ढूंढ निकाली लापता महिला

May 26, 2021 by MBM News Network

रोनहाट, 25 मई : नागरिक उपमंडल शिलाई की ग्राम पंचायत शंखोली के थुम्बाड़ी गांव की लापता महिला को पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चंद घंटों में ही ढूंढ निकाला है। महिला बीते शनिवार से लापता चल रही थी परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों द्वारा अपने स्तर पर हर जगह तलाश करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो आखिरकार मामला पुलिस की दहलीज पर आ पहुंचा।

शिलाई पुलिस थाना के एसएचओ मस्त राम ठाकुर ने भी बिना देर किए लापता महिला की तलाश के लिए पुलिस पोस्ट रोनहाट के इंचार्ज दलीप सिंह राठौर की अगुवाई में एक विशेष टीम का गठन किया। जिसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लापता महिला को तलाशना शुरू कर दिया। मंगलवार को दिन भर सड़कों, जंगलों और टौंस नदी में लापता महिला की तलाश की गई। इसके साथ-साथ लापता महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन को भी खंगाला गया।

महिला का मोबाइल शनिवार से लेकर बंद चल रहा था। ऐसे में उसकी सही लोकेशन का पता चल पाना संभव नहीं हो पा रहा था। खाकी ने कुछ जगहों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी जांचना शुरू कर दिया। जिसके बाद बुधवार को सुबह करीब 6 बजे महिला को रोनहाट से करीब सात किलोमीटर दूर जलऊ नामक स्थान से बरामद किया गया है। 

उधर, पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला को बरामद करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस द्वारा महिला के बयान दर्ज किए जा रहे है।

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022