• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / रोनहाट-हरिपुरधार मार्ग पर कार से आधी रात को मिले 2.310 किलो अफीम डोडे

रोनहाट-हरिपुरधार मार्ग पर कार से आधी रात को मिले 2.310 किलो अफीम डोडे

May 26, 2021 by विनोद ठाकुर

संगडाह,26 मई : उपमंडल में हरिपुरधार चौकी के अंतर्गत पुलिस ने अफीम के डोडे व नकदी बरामद की है। गत रात्रि गश्त के दौरान प्रभारी गोविन्द राम के नेतृत्व में टीम को सफलता हासिल हुई है। 

मौके पर पुलिस जांच करते हुए 

ब्योंग कैंची से 50 मीटर पीछे रात्रि करीब 12:35 बजे रात रोनहाट की तरफ से आई अल्टो कार ( HP 79-2328) को चेकिंग हेतु रोका गया। कार चालक की पहचान  रघुवीर सिंह(29)  पुत्र चतर सिंह गांव भटनोल   तथा गाड़ी में बैठे व्यक्ति  की पहचान बलवीर सिंह(38) पुत्र देवी सिंह निवासी गांव गेहल (कोरग) के तौर पर की गई। 

तलाशी लेने पर  कार के अंदर पिछली सीट पर रखे बोरू से 2.310  किलोग्राम अफीम के डोडे व व डैश बोर्ड से 2230/- रुपये करेंसी नोट बरामद हुए। वही बलवीर सिंह  की तलाशी लेने पर जेब से 67.120 ग्राम अफीम बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।डीएसपी शक्ति सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि इससे पहले भी इन दोनों व्यक्ति रेणुका जी डेम साइट के समीप अवैध शराब कांड में शामिल थे, उस समय 119 पेटियां अलग- अलग किस्म की पकड़ी गई थी। जो बलबीर नाम के व्यक्ति की थी। डीएसपी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour News in Hindi



Copyright © 2022