• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / हमीरपुर / वीर चक्र विजेता रिटायर कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन

वीर चक्र विजेता रिटायर कर्नल पंजाब सिंह का कोरोना से निधन

May 25, 2021 by MBM News Network

हमीरपुर, 25 मई : साल 1971 भारत-पाक युद्ध में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले वीर चक्र विजेता रिटायर कर्नल पंजाब सिंह कोरोना से जंग हार गए। कोरोना से उनका निधन हो गया। कर्नल पंजाब सिंह को जब से कोरोना हुआ था वे तब से आर्मी अस्पताल चंडी मंदिर, चंडीगढ़ में उपचाराधीन थे। दुखद बात यह है कि 4 दिन पहले उनके बेटे की भी दिल्ली में कोरोना से मौत हो गई थी। उनका बेटा इंजीनियर था।

कर्नल पंजाब सिंह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले थे। वे शहर के वार्ड-7 में रहते थे। कर्नल पंजाब सिंह 6 सिख रेजीमेंट से रिटायर हुए थे। इसी बटालियन ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान बॉर्डर पर छंब घाटी पर मोर्चा संभाला था और इसे पाक से जीता था।

इस दौरान कर्नल पंजाब सिंह के अदम्य साहस के लिए उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया था। वहीं, कर्नल पंजाब सिंह की कोरोना से मौत की खबर मिलते ही पूरे हमीरपुर जिला में शोक की लहर दौड़ गई है।

Filed Under: हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Hamirpur News, Himachal News In Hindi



Copyright © 2022