• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मुख्य समाचार / #HP : सिरमौर ने किया सबसे अधिक दूसरी लहर का सामना, फिर कांगड़ा व हमीरपुर…

#HP : सिरमौर ने किया सबसे अधिक दूसरी लहर का सामना, फिर कांगड़ा व हमीरपुर…

May 26, 2021 by MBM News Network

नाहन/शिमला, 26 मई : हिमाचल में कोविड के नए मामलों की प्रतिशतता को लेकर इस समय सिरमौर सबसे ऊपर है। 17 मई से 23 मई 2021 के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में इस दौरान 1517 नए मामले सामने आए। इसमें नए मामलों की प्रतिशतता 29 % आंकी गई। इसके बाद कांगड़ा की दर 25.3% है, तीसरे स्थान पर हमीरपुर 23.9% के साथ है। दूसरी लहर का सबसे कम प्रकोप लाहौल व चंबा में हुआ। यहां अधिकतम दर क्रमश 14 व 18 प्रतिशत रही। सिरमौर में बीते सप्ताह औसतन हर रोज पांच की मौत हुई है। ये आंकड़ा मौजूदा सप्ताह में भी जारी है। 

   स्वास्थ्य विभाग ने 29 मार्च से 23 मई के बीच के आंकड़े जारी किए, इसके मुताबिक हिमाचल में कोरोना का पिक 10 मई 16 मई के बीच आया, इसमें नए मामलों की दर 28 9% रही। वहीं अगर सिरमौर की बात की जाए तो यहां 3 मई से 9 मई के बीच पिक पहुंचा। हिमाचल में कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक परसेंटेज सिरमौर में रही,जो  38.4% थी। हालांकि अब ये रफ़्तार अब धीमी भी हो रही है। आंकड़ा 10 मई से 16 मई के बीच 37.2 हुआ, इसके बाद 17 मई से 23 मई के बीच यह दर 29% पहुंची है। 

 प्रदेश की औसत की तुलना में सिरमौर मैं अब भी कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। अब तक सिरमौर में ही सबसे अधिक दर आंकी गई है, जबकि कांगड़ा जैसे जिला में भी पिक पर ये दर 38.1% रही। अब तक यह समझा जा रहा था कि सबसे अधिक कांगड़ा जिला प्रभावित है, लेकिन अगर इन आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कोरोना को लेकर सिरमौर में स्थिति सबसे अधिक गंभीर है।

यदि प्रदेश के अन्य जिलों की बात की जाए तो बिलासपुर वा चंबा में अधिकतम प्रतिशत ता क्रमशः 23% वा 18% रही। जबकि हमीरपुर व कांगड़ा की दर क्रमश 31.5% व 38.1% रही है। इसके इलावा के किन्नौर में 19 व कुल्लू में 21% का आंकड़ा  रहा है। वही लाहौल व मंडी में आंकड़ा क्रमश 14.1% व 30.6% का रहा है। इसके साथ-साथ शिमला व सोलन में प्रतिशतता 34.1 व 31.1 सर्वाधिक रही। ऊना की अधिकतम दर 24.1 पाई गई। 

  सरकार के आंकड़ों के से दो बातें साफ हो जाती है, सरकार ने कोविड की दूसरी लहर का आकलन 29 मार्च 2021 से किया है। इसके बाद छठे और सातवें सप्ताह में कोरोना पीक पर पहुंचा।  आठवें सप्ताह(16 -23 मई) में कोरोना के नए मामलों में  9.4 प्रतिशत की गिरावट हुई है। 

17 मई से 23 मई के बीच हिमाचल में  कोविड के 18,794 मामले सामने आए। सिरमौर में 1517 मामलों के साथ 34 की मृत्यु भी इसी सप्ताह हुई है। यानी औसतन हर रोज सिरमौर में 5 लोगों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया।  इस अवधि में सिरमौर में 5228 कोविड-19 के टेस्ट किए गए थे। इसी के आधार पर यह पाया गया है कि जनपद में 29 प्रतिशत की दर से कोरोना के मामले आ रहे है। 

सिरमौर वासियों को केवल यही राहत की बात है कि पीक पर पहुंचने के बाद अब दर में गिरावट आ रही है। 21 मार्च के छठे सप्ताह के बाद गिरावट दर्ज होनी शुरू हुई। हालांकि सातवें सप्ताह में आंशिक गिरावट थी, लेकिन आठवें सप्ताह में सिरमौर में ये दर 8 फीसदी के आसपास घट गई है। उम्मीद की जानी चाहिए कि इस सप्ताह गिरावट के बाद सिरमौर भी राज्य की औसत के आसपास होगा।

सिरमौर क्यों सबसे ऊपर है ये तो अलग रिसर्च का विषय है। बहरहाल ये भी नहीं कहा जा सकता है कि हिमाचल कोविड की दूसरी लहर का पिक छू चुका है या नहीं।    
ऐसे होती है समीक्षा

समीक्षा में देखा जाता है कि एक सप्ताह में कितने टेस्ट किये गए इसमें कितने संक्रमित पाए गए। फिर कुल संक्रमितों में से मरने वालो का आंकड़ा मृत्यु दर तय करता है।  

Filed Under: मुख्य समाचार, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Shimla News, Sirmour news



Copyright © 2022