शिमला, 25मई : हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के नए मामलों की दर में गिरावट आई है। लाजमी तौर पर सरकार व आप की कोशिश रंग ला रही है। हालांकि कमियों को लेकर सरकार की आलोचनाएं भी होती आ रही है, लेकिन इस बात को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि सरकार अपने स्तर पर भरसक कोशिश कर रही है, तो वही लोग भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल फॉलो कर रहे हैं। 17 मई से 23 मई 2021 के बीच कोविड- के नए मामलों की दर 19.5% पहुंची है। सरकार ने मई के दो हफ्तों के तुलनात्मक आंकड़े जारी किये है। इससे पहले 13 मई तक यह दर 28.9% का आंकड़ा भी छू गई थी।
राज्य में फरवरी 2021 में 200 एक्टिव केस थे, लेकिन दूसरी लहर में यह आंकड़ा 13 मई 2021 तक 40,000 के आसपास पहुंच गया। सरकार ने मई माह के दो हफ्तों के तुलनात्मक आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक 10 मई से 16 मई के बीच नए मामलों के मिलने की दर 28.9% थी, जबकि बीते सप्ताह दर गिरकर 19.5% पहुंच गई। 10 से 16 मई के बीच 28817 नए मामले रिकॉर्ड हुए थे, जबकि बीते सप्ताह में यह आंकड़ा 18794 पर पहुंच गया।
बीते सप्ताह कोविड वजह से 441 लोगों ने अपनी जान गवा दी। मरने वालों में सबसे अधिक आंकड़ा कांगड़ा का रहा जहां जहां 131 ने दम तोड़ा। इस समय राज्य में सिरमौर व कांगड़ा में नए मामलों की परसेंटेज क्रमशः 29 व 25.3% है। इसके अलावा 20% के पार हमीरपुर, मंडी व सोलन जिले हैं। 23 मई तक प्रदेश में 179034 लोगो का कोविड- टेस्ट किया गया। प्रदेश में अब तक 2752 की कोविड-की वजह से मौत हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक आंकड़ा 60 से 74 साल की उम्र के लोगों का है। इस उम्र के 1089 ने दम तोड़ा, इसके बाद 45-59 के बीच के उम्र के 745 व्यक्तियों की मौत हुई।
75 वर्ष अधिक उम्र के 576 का आंकड़ा सामने आया है। कुल मिलाकर अहम बात यह है कि सरकार अपने स्तर पर कोशिश जारी रखे हुए हैं, लेकिन आम लोगों को भी यह समझना होगा कि खुद तो सामाजिक दूरी व मास्क के इस्तेमाल के नियमों की पालना तो करनी होगी साथ ही इसका उल्लंघन करने वालों को रोकना भी होगा साथ ही टोकना भी होगा। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जाए। विगत में जो हुआ उसकी चर्चा की बजाय उज्जवल भविष्य को लेकर प्रयास किए जाने चाहिए।