• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / कुल्लू / मनाली में रूम से लैपटॉप सहित अन्य वस्तुएं चोरी, दो गिरफ्तार

मनाली में रूम से लैपटॉप सहित अन्य वस्तुएं चोरी, दो गिरफ्तार

May 25, 2021 by MBM News Network

कुल्लू, 25 मई : पर्यटन नगरी मनाली में एक व्यक्ति के कमरे में घुसकर चोरी करने वाले दो युवक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए हैं। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मनाली थाना में एक व्यक्ति ने 22 मई को लिखित रूप से शिकायत दी थी कि जब वह रूम में नहीं था तो उस दौरान किसी ने ताला लगे हुए रूम में घुसकर लैपटॉप सहित अन्य ब्लूटूथ, हेडफोन और स्पीकर आदि चोरी कर लिए है। जिस पर पुलिस ने छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर दो व्यक्तियों की पहचान की थी, जिन्होंने ये सामान चोरी किया था। 

लिहाजा पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने घटना में 21 वर्षीय अनील कुमार उर्फ स्टपनी पुत्र टेक चन्द गांव पारशा डाकघर क्लाथ तहसील मनाली व 22 वर्षीय रोहित शर्मा पुत्र राजन शर्मा निवासी गांव गोम्पा रोड को  मनाली बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है। जिनसे चोरी किया हुआ सामान भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Filed Under: कुल्लू, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Kullu News In hindi



Copyright © 2022