• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / 82 वर्षीय वृद्ध महिला ने बेटे पर लगाया 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप

82 वर्षीय वृद्ध महिला ने बेटे पर लगाया 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप

May 25, 2021 by MBM News Network

ऊना,25 मई: पुलिस चौकी ऊना के तहत विवेक नगर की 82 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने ही बेटे पर धोखाधड़ी से 14 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि बेटे ने अलग-अलग बैंक अकाउंट से पैसे निकालकर कर प्रयोग कर लिया है, जिसके बारे में  उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। ऐसे में अब वृद्ध महिला ने बेटे के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत सौंपी है।

व्यक्ति ने अपने भाई के खिलाफ दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला

पुलिस को दी शिकायत में कांता निवासी विवेक नगर ने बताया कि मेरे बेटे रमन कुमार ने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कांता ने बताया कि उनके बेटे रमन कुमार ने धोखाधड़ी करते हुए एचडीएफसी बैंक से 2.93 लाख, कोऑपरेटिव बैंक बदोली से 6.15 लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा अन्य लाखों रुपये की भी राशि हड़पी है।        

शिकायत में महिला ने बताया कि बेटे ने सारे पैसे बिना उनके हस्ताक्षर के निकलवाए हैं। कांता देवी ने कहा कि इसका पता मुझे तब लगा, जब पैसे निकलवाने के लिए बैंक पहुंची। मामले की पुष्टि एएसपी विनोद कुमार धीमान की और बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। वहीं बेटे से पूछताछ की जा रही है।

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, una news



Copyright © 2022