• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / सिरमौर / शनिवार से लापता है सिरमौर की 45 वर्षीय महिला, शेयर कर ढूंढ़ने में करे मदद 

शनिवार से लापता है सिरमौर की 45 वर्षीय महिला, शेयर कर ढूंढ़ने में करे मदद 

May 25, 2021 by पंकज शर्मा

रोनहाट, 25 मई : शिलाई उपमंडल के शंखोली पंचायत के थुम्बाड़ी गांव की 45 वर्षीय महिला बीते शनिवार को लापता हो गई है। परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों द्वारा हर जगह तलाश करने के बाद भी लापता महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस, सोशल-मीडिया और मीडिया से लापता महिला को ढूंढने में मदद करने का आग्रह किया है। 

जानकारी के अनुसार आशा देवी शनिवार 22 मई को अपने घर थुम्बाड़ी से अपने मायके सिधोटी गांव के लिए सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुई थी। देर शाम जब लापता महिला के पति द्वारा उससे संपर्क किया गया तो उसका फ़ोन स्विच ऑफ पाया गया। महिला के मायके में संपर्क करने पर पता चला कि वो अभी तक सिधोटी नहीं पहुंची है। जिसके बाद परिजनों, रिश्तेदारों और गांव के लोगों द्वारा हर जगह लापता महिला की तलाश की गई मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। 

आखिरकार लापता महिला के पति द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद से गांव वालों के साथ-साथ अब पुलिस भी महिला की तलाश में जुट गई है। सोमवार देर रात तक लापता महिला का कोई सुराग नहीं मिला पाया है। ऐसे में परिजनों द्वारा सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से भी महिला को ढूंढने में मदद करने का आग्रह किया है। 

लापता महिला के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी रोनहाट के दूरभाष नम्बर 7018989452 अथवा महिला के पति भगत राम के मोबाइल नम्बर 9816118855 पर सम्पर्क किया जा सकता है। पुलिस थाना शिलाई के प्रभारी मस्त राम ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद से पुलिस एक विशेष टीम बनाकर लापता महिला की तलाश में जुट गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द महिला को ढूंढ लिया जाएगा। 

Filed Under: सिरमौर, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Sirmour news



Copyright © 2022