• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / क्राइम / सनसनी : नालागढ़ में दिनदिहाड़े गोलीबारी में एक की मौत, दो जख्मी

सनसनी : नालागढ़ में दिनदिहाड़े गोलीबारी में एक की मौत, दो जख्मी

May 24, 2021 by MBM News Network

सोलन, 24 मई: जनपद के नालागढ उपमंडल के खेडा में सोमवार दोपहर पैट्रोल पम्प के नजदीक एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।  दिन दिहाड़े पहले हाईवे पर एक स्कार्पियो ने खेडा की तरफ से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद जैसे ही कार मे सवार युवक बाहर निकले तो स्कॉर्पियो में सवार लोगो ने गोलियाॅ दागनी शुरू कर दी। जो एक के व्यक्ति  सीने में लगी। दो-तीन फायर अन्य कार सवारों को  भी मारे गए। इसमें एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो व्यक्ति जख्मी हो गए। हमलावर मौके से फरार होने में सफल हो गए है।    

कार में लगी गोली व क्षतिग्रस्त कार 

प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो सडक पर खून व दराॅत जैसे हथियार भी थे। पुलिस ने मौके पर  पहुंच कर तीनो घायलो को नालागढ अस्पताल  पहुंचाया, जहाॅ एक की  मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद एसपी रोहित मालपानी ने भी मौके का जायजा लिया। इसके बाद एसपी ने अस्पताल जाकर घायलो की जानकारी जुटाई। सुत्रो की माने तो मरने वाला पिछले कई सालो से नानोवाल खेडा में रहा रहा था।    

 अंतिम समाचार के मुताबिक दोनो घायलो की स्थिति भी नाजुक है। मृतक की पहचान फ़िलहाल सार्वजानिक नहीं की गई है। हालंकि साफ़ नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि वारदात को पुरानी रंजिश के कारण अंजाम दिया गया है।

उधर एक अन्य जानकारी मुताबिक आरोपियों की तलाश में एसपी रोहित मालपानी  ने खुद भी मोर्चा संभाला हुआ है। फ़िलहाल इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ये भी बताया जा रहा है कि कई राउंड फायर हुए है। ये भी ये बताया जा रहा है कि मरने वाले युवक बैरछा का रहने वाला है। जिसकी पहचान सिमरन उर्फ़ सिम्मों के तौर पर की जा रही है।        

Filed Under: क्राइम, मुख्य समाचार, सोलन, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, solan hindi news



Copyright © 2022