• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / हिमाचल प्रदेश / ऊना / खाना बनाते समय महिला के कपड़ो में लगी आग,मामला दर्ज   

खाना बनाते समय महिला के कपड़ो में लगी आग,मामला दर्ज   

May 24, 2021 by MBM News Network

ऊना, 24 मई : पुलिस थाना हरोली के तहत लालूवाल में 36 वर्षीय प्रवासी महिला खाना बनाते हुए आग की चपेट में आ गई। महिला आग में बुरी तरह से झुलस गई है, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर महिला की हालत में सुधार आया है। महिला की पहचान सोनू पटेल पत्नी मोहर सिंह निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है, जो पिछले काफी समय से लालूवाल में परिवार सहित रहती है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह सोनू पटेल रसोईघर में गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान अचानक कपड़े में आग लग गई, जिसके चलते सोनू पटेल आग की चपेट में आ गई। सोनू पटेल के चिल्लाने स्थानीय लोग एकत्रित हुए और आग को बुझाया, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लेकर गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान महिला अपने बच्चों के साथ घर पर थी, जबकि पति काम के सिलसिले से बाहर गया हुआ था। डीएसपी हरोली अनिल मेहता ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। 

Filed Under: ऊना, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Una News in Hindi



Copyright © 2022