• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / मंडी / नेरचौक में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए खुली मुफ्त दुकान, तमाम सुविधाएं 

नेरचौक में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए खुली मुफ्त दुकान, तमाम सुविधाएं 

May 24, 2021 by विरेंद्र भारद्वाज

मंडी, 24 मई : निशुल्क ’’कोरोना मरीजों व परिजनों के लिए यहां खाना व अन्य सेवाएं निशुल्क हैं।’’ यकीन मानिए आज के इस दौर में किसी दुकान पर ऐसा बोर्ड लगाने के लिए बहुत बड़ा जिगर चाहिए।  जिगर वाला यह काम किया है, नेरचौक के कुछ बुद्धिजीवियों ने। 

श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक गेट के साथ कुछ लोगों ने मिलकर कोरोना मरीजों और तीमारदारों के लिए मुफ्त दुकान खोल दी है। इस पुनीत कार्य को शुरू करने वालों में सुभाष शर्मा, हेम राज, दिग्विजेंद्र ठाकुर,अनिल सैनी, हंस राज ठाकुर, महबूब खान, महेंद्र ठाकुर और करुण सहित बाजार के व्यापारियों का अहम योगदान है। 

  • भोजन तैयार करते सेवादार 

फूड प्लाजा के नाम  के ढाबे को निशुल्क दुकान के रूप में परिवर्तित कर दिया गया है। इस दुकान के माध्यम से कोरोना संक्रमितों और तीमारदारों को रोजाना तीन समय का भोजन, चाय, काढ़ा, दूध, जूस, दवाइयां, बिस्तरे और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह से निशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है।  फूड प्लाजा के संचालक महबूब खान ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मिलकर निशुल्क सेवाएं देने का निर्णय लिया है। इसी के तहत अब यह सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। रोजाना कम से कम 100 लोगों को निशुल्क सेवाएं दी जा रही हैं।

स्थानीय निवासी महेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनकी इस पहल में बहुत से लोग मदद के लिए जुड़ रहे हैं। जैसे ही लोगों को इसके बारे में पता चल रहा है तो लोग मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक कोरोना का यह संकट जारी रहेगा तब तक कोरोना संक्रमितों और उनके तीमारदारों को यह निशुल्क सेवा मिलती रहेगी।

 दुकान को ऐसे स्थान पर खोला गया है, जहां पर कोरोना संक्रमितों का उपचार जारी है। ऐसे में इस दुकान का महत्व और भी बढ़ गया है। बता दें कि श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कालेज को इस वक्त कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया गया है। यहां पर मंडी सहित आस पास के जिलों से आए कोरोना संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। इन लोगों को पेश आ रही परेशानियों को ध्यान में रखते हुए ही स्थानीय लोगों ने निशुल्क सेवाएं देने का निर्णय लिया है। 

About विरेंद्र भारद्वाज

बीते 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहा हूँ। इलैक्ट्रोनिक मीडिया से करियर की शरूआत की। इन दौरान प्रिंट मीडिया में भी काम करने का मौका मिला। 2015 से वेब जर्नलिज्म में कदम रखा। अभी इलैक्ट्रोनिक, प्रिंट और वेब मीडिया में अपनी सेवाएं दे रहा हूँ।

Filed Under: मंडी, हिमाचल प्रदेश Tagged With: Himachal News In Hindi, Mandi news in hindi



Copyright © 2022